मोमबत्तावली उत्सव

फन पंचांग मे वर्ष का सबसे पहला दिन मोमबत्तावली के रूप मे मनाया जाता है। यह उत्सव मन मे आशा के प्रकाश को भरने का उत्सव है। यह उत्सव फन पंचांग के अनुसार 1 लोकमा को मनाया जाता है। ईस्वी संवत 2003 की 19 जनवरी को इस उत्सव को पहली बार मनाया गया था।

इस उत्सव के दिन लोग अपने घरों की साफ सफाई कर उन्हे विभिन्न प्रकार की रोशनियों से सजा देते हैं। पूरे दिन घर के बड़े अपने से छोटे लोगों को किसी न किसी रूप मे आगे बढ़ते रहने की शिक्षा देते रहते हैं।

संध्या काल मे लोग घरों मे मोमबत्ती, दीपक इत्यादि जला कर आशा रूपी उजाला फैलाते हैं। इसके उपरांत फन प्रतीक की पूजा की जाती है एवं बाद मे लोग एक दूसरे के घर बधाई देने जाते हैं एवं अनेक आयोजन करते हैं।

यह दिन फन उत्सव के 7 दिन पूरे होने के बाद आता है। सब जगह हर्षोल्लास का वातावरण रहता है। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि इस वर्ष या आने वाले किसी भी वर्ष मे मोमबत्तावली कब है, तो उसके लिए कृपया हमारे इस पंचांग वाले पृष्ठ पर अवश्य जाएँ।